Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Update: रक्षाबंधन त्योहार के शुभ अवसर पर इस महीने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि लाडली बहना योजना के तहत समस्त लाभार्थी महिलाओ को 1500 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। बता दे इससे पहले महिलाओ के खाते में योजना के अंतर्गत 1250 रूपए दिए जाते थे लेकिन इस बार 250 रूपए के बोनस के साथ 1500 रूपए एमपी की लाडली बहनों को मिलने वाले है। आपको तो पता ही होगा कि महीने की 10 तारीख के दिन लाडली बहनों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की जाती है। तो आज वही योजना की भुगतान की तिथि यानी 10 अगस्त है। आज ही लगभग 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओ के खाते में 1250 रूपए के साथ 250 रूपए की राशि वन क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा ट्रांसफर की जायेगी। बता दे इसके अलावा 450 में गैस सिलेंडर का भी लाभ प्रदान किया जायेगा। सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़े।
Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Update 15th installment
मध्यप्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ महिलाओ के खाते में आज यानी 10 अगस्त 2024 के दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा 1900 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जायेंगें। बता दे विजयपुर के श्योपुर में आयोजित होने वाले स्व सहायता समूहों के सम्मेलन तथा रक्षाबंधन के कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 15वी किश्त की राशि मोहन यादव द्वारा वन क्लिक के माध्यम से सभी बहनों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। साथ ही उपहार स्वरूप 250 रूपए भी अलग से प्रदान किए जायेंगे।
आपको बता दे कि मोहन यादव ने कुछ दिन पूर्व यह घोषणा की थी कि 10 अगस्त से प्रदेश के कई स्थानों पर रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमे प्रदेश की महिलाओ को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जायेंगे, जिसमे कई योजनाएं सम्मिलित की गई है। आपको बता दे कि सावन उत्सव तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम राज्य के 25 हजार स्थानों पर आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के क्या क्या लाभों को शामिल किया गया है इसकी जानकारी भी आपको यहां पर मिलने वाली है। ऐसे में लेख को पढ़ना जारी रखे।
राज्य की महिलाओ को मिलेगा 450 रूपए में सिलेंडर
आपको तो पता होंगा की लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओ को सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता में प्राथमिकता दी है। इसी के अंतर्गत सहायता राशि के साथ साथ जिन महिलाओं का गैस के कनेक्शन है उन्हे 450 रूपए में गैस सिलेंडर का तौफा दिया जायेगा। कार्यक्रम में मोहन सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2024 से 2025 के लिए योजना क्रमांक 1370 रसोई गैस योजना तथा योजना क्रमांक 13870 रसोई गैस सहायता योजना की स्वीकृति दे दी है। जिससे लाडली बहना योजना तथा उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओ को 450 रूपए में गैस सिलेंडर मुहैया किया जायेगा।
योजना को मई 2023 के शुरू किया गया था, ये है इसके लाभ
- आपको बता दे पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान मई 2023 में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। योजना को लागू करने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा की गई थी।
- योजना की घोषणा करते समय शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी थी कि प्रदेश की महिलाओं को योजना के अंतर्गत भविष्य में 3 हजार रुपए हर महीने दिए जायेंगे।
- हालांकि योजना की शुरुआत में महिलाओ को 1 हजार रूपए दिए जाते थे अब 1250 रूपए हर महीने दिए जाते है। अतः इस महीने लाभार्थी महिलाओ के खाते में 1500 रूपए ट्रांसफर किए गए है।
- बता दे योजना पहली किश्त की राशि 10 जून 2023 के दिन जारी की गई थी, और अब तक महिलाओ को 15 किश्त प्राप्त हो चुकी है।
- लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है, वे अपने घर के छोटे मोटे खर्च स्वयं उठा सकती है। साथ ही खुद का व्यवसाय भी कर सकती है।
- आपको बता दे इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को आवास सुविधा भी प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है, अतः या सुविधा लाडली बहना आवास योजना के जरिए दी जा रही है।
इन्ही महिलाओ को मिलती है योजना की सहायता राशि
- मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ सिर्फ पात्र महिलाओ को ही दिया जाता है।
- बता दे जिन महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच है तो केवल उन्ही को सहायता राशि दी जाती है।
- सिर्फ विवाहित महिलाओं को ही हर महीने 1250 रूपए दिए जाते है और उन्ही को इस महीने के कार्यक्रम में दिए जाने वाली सुविधा हासिल हुई है।
- 2 लाख की वार्षिक आय से अधिक परिवारिक आय होने पर महिला को योजना का लाभ नही दिया जायेगा।
- यदि किसी महिला या उसके परिवार के सदस्य की सरकारी नौकरी है तो उसे भी लाडली बहना योजना का लाभ नही दिया जायेगा।
- Summer Camp : क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में समर कैंप शुरू
- book review lona chamarin : लोना चमारी और सिद्धेश्वर अघोरी: एक तांत्रिक गाथा की गुप्त और अमर कहानी
- book Review Journalism : Ink vs. Power: A Historical Analysis of Journalism from the Past to the Digital Age”
- Solar 100 percent subsidy :100% सोलर पैनल सब्सिडी से भारत को मिल सकती है मुफ्त बिजली!
- Tarbandi Yojana: फसलों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, 75,000 किसानों को मिलेगा अनुदान
4 thoughts on “Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Update: आज यानी शनिवार के दिन सभी लाडली बहनों के खाते में आयेंगे 1250 और 250 रूपए, गैस सिलेंडर का भी लाभ मिलेगा”